चंदौली में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026: 24 ग्राम पंचायतों में निकली वैकेंसी, आवेदन 10 अप्रैल से

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। 

चंदौली में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026: 24 ग्राम पंचायतों में निकली वैकेंसी, आवेदन 10 अप्रैल से


चंदौली:  जनपद में पंचायत स्तर पर रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती के तहत जिले की 24 ग्राम पंचायतों में चयन किया जाएगा।

भर्ती का पूरा विवरण

जारी सूची के अनुसार नियामताबाद, सकलडीहा, चकिया, शाहगंज, नौगढ़, सदर, धानापुर और बरहनी विकास खंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पद खाली हैं। इन पदों पर आरक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा, जिसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और महिला वर्ग के लिए सीटें निर्धारित हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन शुरू: 10 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अप्रैल 2026
  • मेरिट लिस्ट तैयार: 18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026
  • जांच व संस्तुति: 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026
  • नियुक्ति पत्र जारी: 26 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026
चंदौली में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026: 24 ग्राम पंचायतों में निकली वैकेंसी, आवेदन 10 अप्रैल से

चंदौली में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026: 24 ग्राम पंचायतों में निकली वैकेंसी, आवेदन 10 अप्रैल से

 आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

 चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा।

 महत्वपूर्ण निर्देश
  • आवेदन करने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत की पात्रता व शर्तों की जानकारी अवश्य लें।
  • विस्तृत जानकारी के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय या विकास खंड कार्यालय से संपर्क करें।
  • भर्ती प्रक्रिया शासनादेश के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||