होली के अवसर पर 1.86 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹1,500 करोड़ से अधिक की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का हस्तांतरण किया गया।
- चकिया चेयरमैन ने सौंपा प्रमाण पत्र
चन्दौली / चकिया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार लखनऊ में होली के अवसर पर 1.86 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹1,500 करोड़ से अधिक की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का हस्तांतरण किया है।यह राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है।


