जिले में तेल तस्करी/कटिंग को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शैलेंद्र सिंह, हेड ऑफ मैनेजमेंट (HPCL), एस.आर. राय, मैनेजर (HPCL), प्रकाश चौधरी, मैनेजर (BPCL), और शोयब अहमद, मैनेजर के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।
![]() |
| जिले में तेल तस्करी/कटिंग को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बैठक की |
Chandauli News Print : पुलिस अधीक्षक ने जनपद में ऑयल तस्करी/कटिंग के रोकथाम हेतु शैलेन्द्र सिंह मुख्य प्रबन्धक (HPCL), एस.आर. राय प्रबन्धक (HPCL), प्रकाश चौधरी प्रबन्धक (BPCL) व शोयब अहमद प्रबन्धक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Superintendent of Police Chandauli Aditya Langhe ने कहा कि जो ट्रांसपोर्टर लगातार ऑयल तस्करी/कटिंग में संलिप्त और जो चालक पूर्व में जेल जा चुके हो उनको काम पर न रखा जाए। परिसर के आस-पास निगरानी बढ़ायी जाए। ऑयल कटिंग/चोरी की सूचना पुलिस को अवश्य दें ताकि उनके ऊपर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सकें।
![]() |
| एसपी ने कहा -ऑयल कटिंग/चोरी की सूचना पुलिस को अवश्य दें |
बैठक के दौरान आपातकालीन प्रबंधन किसी भी अप्रिय घटना या आगजनी जैसी स्थिति में पुलिस और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच त्वरित रिस्पांस तंत्र (Quick Response Team) को सक्रिय करना व अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की गई।


