सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 01 ट्रक वाहन से कागज की गुल्ली (जिसमें धागा लपेटा जाता है) के नीचे छिपाकर दादरी नोएडा से परिवहन कर बिहार राज्य जा रहा था.
- 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 7473.36 लीटर) पकड़ा गया ,02 अभियुक्त गिरफ्तार
चन्दौली : अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद मे अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर NH-19 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर काले पीर बाबा मजार के पास से चेकिंग के दौरान ट्रक सं0 RJ14JQ3205 से 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 7473.36 लीटर) बरामद कर 02 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 09.03.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH-19 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर काले पीर बाबा मजार के पास से चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान लगभग 25-30 मिनट के बाद एक कन्टेनर ट्रक नं0 RJ14JQ3205 चन्दौली की तरफ से आता दिखाई दिया चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रोक लिया गया ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक में आगे की तरफ कागज से बनी हुयी गुल्ली (जिसमें धागा लपेटा जाता है) रखी गयी थी अंदर चेक किया गया तो ट्रक में से कुल 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 7473.36 लीटर) बरामद किया गया जिस पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। साथ ही ट्रक के चालक व परिचालक को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान (चालक)- हरिश्चन्द्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम नगला इतवारी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी उम्र लगभग 28 वर्ष व (परिचालक) अंकित पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम मिसौरा थाना भोगाव जनपद मैनपुरी के रुप में हुई। ट्रक वाहन (RJ14JQ3205) को धारा 207 MV Act के अंतर्गत सीज किया गया है।
क्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 77/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

