जनपद में दिनांक 14 मार्च को आयोजित होगा National Lok Adalat

शनिवार को सिविल जज (सी०डि०)/पूर्णकालिक सचिव District Legal Services Authority चन्दौली डॉ० इन्दु रानी द्वारा नियामताबाद ब्लाक में लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया गया।


  • समझौते के आधार पर ही मानसिक संतुष्टि मिलेगी

  • हाई कमान का आदेश लोक अदालत को सरल बनाएं अधिकारी

Chandauli News Print : शनिवार को सिविल जज (सी०डि०)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली डॉ० इन्दु रानी द्वारा नियामताबाद ब्लाक में लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण Legal Aid Clinic Inspection किया गया। सचिव द्वारा लीगल एड क्लिनिक के बारे मे चर्चा की गयी तथा उपस्थित आम जन को लीगल एड क्लिनिक के क्रिया कलापों से अवगत कराया एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया। 


इसके साथ ही सचिव द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकरी देते हुए बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद,जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की अवधारणा सामान्य जनमानस को आसानी से सुलभ हो।