18 मार्च, 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला द्विवेदी प्राईवेट आई०टी०आई० परिसर अहिरौरा रोड़ चकिया, चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
चंदौली न्यूज प्रिंट। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय, चन्दौली के मार्गदर्शन में जिला सेवायोजन कार्यालय, चन्दौली द्वारा दिनांक 18 मार्च, 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला द्विवेदी प्राईवेट आई०टी०आई० परिसर अहिरौरा रोड़ चकिया, चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
रोजगार मेले में ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों तरह से बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन उपरान्त पोर्टल पर ही उन्हें मेले सम्बन्धित सूचना प्रदर्शित होगी तदोपरान्त इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
इस रोजगार मेले में डी सेट्स, फैम इण्डिया प्रा०लि०, एडिको, ओवर ड्राईव इलेक्ट्रानिक्स, वेलांगी कनेक्टीविटि प्रा०लि०, इन्कोफिक्स, जूपिटर लेमिनेटर्स, लावा इण्टरनेशनल, अशोक लीलैण्ड, सुब्रोस लिमिटेड, पेरीग्रीन सिक्योरिटी गार्ड, विजन एच० आर० सर्विसेज (अमेजन एवं फ्लिपकार्ट हेतु) सहित कुल 40 से अधिक नियोजकों द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर जॉब ऑफर किया जायेगा। साथ ही अनुरोध है कि मेले में भाग लेने वाले समस्त अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा व चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रातः 10.00 बजे आयोजन स्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
नोटः- शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा और आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

