समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकासः सरकार के 9 साल पूरे होने पर नवनिर्माण कार्यक्रम आयोजित

चहनियां विकास खंड परिसर में राज्य सरकार के नौ और केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवनिर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकासः सरकार के 9 साल पूरे होने पर नवनिर्माण कार्यक्रम आयोजित
 सरकार के 9 साल पूरे होने पर नवनिर्माण कार्यक्रम आयोजित

चंदौली। जिले के चहनियां विकास खंड परिसर में राज्य सरकार के नौ और केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवनिर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी राजेश नायक द्वारा मुख्य अतिथि को बुके भेंट करने से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन और पशु चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर अपनी ब्लड शुगर की जांच भी कराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं। इन नौ वर्षों में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। उन्होंने केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया और कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार ने देश व प्रदेश के विकास के लिए हर पहलू पर कार्य किया है।


चहनियां विकास खंड परिसर में राज्य सरकार के नौ और केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 

खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि सरकार की सभी योजनाएं और परियोजनाएं बेहतरीन ढंग से लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है और सरकार के निर्देशों पर विकास कार्यों में तेजी आई है।

इस अवसर पर ज्वाइंट वीडियो ओमप्रकाश, सहायता विकास अधिकारी राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, मनोज कुमार, प्रेमचंद कन्नौजिया, विद्या यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री, अजीत सिंह और अमित सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||