ताराजीवनपुर शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने एवं आमजन को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ताराजीवनपुर शाखा द्वारा एक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ताराजीवनपुर शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
ताराजीवनपुर शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन


चंदौली / सकलडीहा। वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने एवं आमजन को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ताराजीवनपुर शाखा द्वारा एक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आम जनता को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरल और प्रभावी तरीके से बीमा एवं बैंकिंग सेवाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित श्रीमती प्रेम लता पत्नी स्व गोविंद, निवासिनी सदलपुरा, जनपद चंदौली को ₹2,00,000/- की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को योजना के लाभ एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बिजेन्द्र कुमार, जिला विकास प्रबंधक (DDM), नाबार्ड, श्री एस. के. भगत, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), चंदौली, श्री मंतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, श्री विक्रांत कुमार झा, शाखा प्रबंधक, ताराजीवनपुर शाखा तथा श्री महेश कुमार, वित्तीय समावेशन अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैंकिंग सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाएं। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंक द्वारा किए गए इस जागरूकता प्रयास की सराहना की।

 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print  | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/  लिख कर सर्च करें ||