रामगढ़ में बाबा कीनाराम के जन्म स्थान पर उनके शिष्य सिद्धार्थ गौतम के द्वारा बैंक के उद्घाटन के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
चंदौली। रामगढ़ में बाबा कीनाराम के जन्म स्थान पर उनके शिष्य सिद्धार्थ गौतम के द्वारा बैंक के उद्घाटन के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
25-03-2026 को जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के नवनिर्मित रामगढ शाखा परिसर का उदघाटन पीठाधीश्वर रामशाला/क्रीं- कुण्ड, वाराणसी अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के कर कमलों के द्वारा किया गया ।
इस शुभ अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया वाराणसी के अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली के क्षेत्र प्रमुख राजीव कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख पंकज सिंह, उप क्षेत्र प्रमुख अभिशेख, मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार नागवंशी, रामगढ शाखा के शाखा प्रमुख श्री मिन्हाज जलाल एवं शाखा के प्रतिष्ठित ग्राहक जनों ने उपस्थित होकर आयोजन को सुशोभित किया ।
➧ ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||