बनौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरना कोई संयोग नहीं बल्कि भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की नींव को उजागर करती हैं ! निष्पक्ष जांच व दोषियों सजा देने की एआईपीएफ ने मांग उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
![]() |
| एआईपीएफ नेता का बड़ा आरोप |
चंदौली : बनौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा ढलैया के दिन ही गिर जाना मात्र एक संयोग नहीं हैं यह भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा होने की आंशका को उजागर करती हैं क्योंकि चंदौली जनपद में सड़क निर्माण से लेकर सभी विभागों के विकास कार्यों में कार्यदाई विभाग , जनप्रतिनिधियों द्वारा तय कमीशन लेने और ठेकेदारों की मुनाफा कमाने की होड़ हैं उसकी असर की आंशका भी हैं!
आरोप के मुताबिक अपुष्ट जानकारी के अनुसार आज लगभग सभी जनप्रतिनिधियों का अपना चंदौली जनपद में सभी तरह के विकास कार्यों में कमीशनखोरी का रेट तय हैं और उसके बाद अधिकारियों व सभी कर्मचारियों का अपना एक तय राशि भी तय हैं !
वहीं जनप्रतिनिधियों व सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं के द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों को हीं ठेका दिया जाता हैं चाहे आनलाइन टेंडर हो या आफलाइन सब मैनेज किया जाता हैं, क्योंकि चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिलाना रहता हैं उसके बाद ही काम शुरू होता हैं निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता की जब कुछ जगहों से शिकायत आती हैं तो निर्माण कार्य की सामग्री गुणवत्ता की जांच की भी नाटक विभाग के अधिकारियों द्वारा होता हैं वहीं ताज्जुब तो तब होता हैं जब कुछ जनप्रतिनिधि गुणवत्ता की जांच करने निर्माण स्थल पर पहुंच जाते हैं जबकि तय कमीशन ले चुके होते हैं.
ग्रामीण व अन्य लोगों द्वारा शिकायत भी सुनते हैं ठेकेदारों को गुणवत्ता ठीक करने का आदेश भी देते हैं पुनः निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता की प्रक्रिया शुरू ही रहतीं है घटिया सामग्री का इस्तेमाल होता ही रहता हैं इसलिए रेलवे ओवरब्रिज पर हो रहें पुलिया निर्माण को गिर जाना भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की कलई को खोल दिया हैं ! यह हम आंशका व्यक्त कर रहें हैं !
एआईपीएफ राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने कहा कि हमारी पार्टी ने शुरू से कहां हैं कि सभी विभागों में चल रहें विकास कार्यों को माफियाओं व पूंजीपतियों ने हाईजैक कर लिया हैं और लगभग सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अपनी कमीशन तय कर लिया हैं तो विकास कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग होगा हीं सरकार भले ही पाक-साफ होने का दावा करें , गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा इसकी बयान जारी करें जिला प्रशासन विकास कार्यों की समीक्षा करें आदेश दें कि काम गुणवत्ता से हों घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए लेकिन होंगा।
वहीं जो आज बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की गिरने की हैं इसलिए तत्काल एक निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी को सजा मिले वहीं समय रहते चंदौली जनपद में चल रहे सभी विभागों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए !

