राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026 के घोषित परिणामों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवा की बड़ी उपलब्धि

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026 के घोषित परिणामों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। 

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026 के घोषित परिणामों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवा की बड़ी उपलब्धि

चन्दौली / धानापुर । पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवा के 13 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि जनपद चन्दौली में संभवतः सर्वाधिक चयन के रूप में देखी जा रही है।इस परीक्षा में विद्यालय के छात्र आदित्य गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 158 अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान (2nd रैंक) हासिल किया, जबकि छात्रा साक्षी ने 149 अंक प्राप्त कर जनपद में नवां स्थान (9th रैंक) प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

 चयनित विद्यार्थियों की सूची:

आदित्य गुप्ता – 158 अंक- रैंक 2

साक्षी – 149 अंक –  रैंक 9

अंकिता यादव –144अंक–रैंक 12

अंजलि – 134 अंक –  रैंक 21

रितिका मौर्या –134 अंक- रैंक 21

कुमारी साधना–127 अंक- रैंक 28

प्रिंस कन्नौजिया –124अंक-रैंक 31

अंशिका खरवार-119 अंक-रैंक 36

अभि कन्नौजिया-117अंक-रैंक 38

अन्नूप्रिया कन्नौजिया-110-रैंक 45

चंचल गौतम-108 अंक- रैंक 47

अंजलि – 107 अंक – रैंक 48

शिवानंद गोंड –101 अंक-रैंक 54

इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कन्नौजिया सहित सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।