सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र शोध छात्र का UPPCS में हुआ चयन

सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र सर्वेश कुमार का चयन UPPCS द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है। 

सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र शोध छात्र का UPPCS में हुआ चयन
शोध छात्र सर्वेश कुमार 

चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र सर्वेश कुमार का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रारंभ से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्र रहे हैं। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सर्वेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||