14 राशि गोवंश की बरामद , 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पैदल हाँककर वध हेतु ले जाये जा रहे 14 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।


चन्दौली पुलिस द्वारा गोतस्करी व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध निरन्तऱ कार्यवाही जारी 

चन्दौली : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में शुक्रवार को समय करीब 5.00 बजे कोतवाली में चन्दौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर पगडी के रास्ते नवही चौराहे से धरौली मार्ग पर करीब 100 मी0 आगे पक्के मार्ग से पैदल हाँककर वध हेतु ले जाये जा रहे 14 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भूनाथ चौहान पुत्र पोभा निवासी ग्राम नेगुरा थाना व जिला चन्दौली उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-163/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0अधि0 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||