रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं खरीद कार्यशाला आयोजित, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

DM चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मूल्य समर्थन योजना एवं रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। 

रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं खरीद कार्यशाला आयोजित, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

  • केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर दर्ज होगी FIR
  • गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी रखने के दिए निर्देश जिलाधिकारी
  • क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्ण तौल सुनिश्चित हो

चंदौली।जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मूल्य समर्थन योजना एवं रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। 

कार्यशाला के दौरान गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों एवं क्रय उपकरणों की उपलब्धता, समयबद्ध तरीके से खरीद कार्य संपन्न करने तथा केंद्र प्रभारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरे के अभाव में खरीद प्रभावित होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों के लिए छाया, पेयजल, साफ-सफाई और बैठने की मूलभूत व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा यदि किसी केंद्र पर किसानों को परेशान करने या किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही संबंधित जिला प्रभारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

जिलाधिकारी के जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह को निर्देशित करते हुए कहा किसी भी क्रय केंद्र पर बोरों की कमी न हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाकर आपूर्ति सुनिश्चित करें। क्रय केंद्रों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा औचक भ्रमण नियमित सुनिश्चित करें ताकि गेहूं खरीद में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। लापरवाही मिलने पर केंद्र प्रभारियों खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराये। गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर पीने के पानी (पेयजल) और बैठने के लिए छायादार स्थान अनिवार्य हो। 

रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं खरीद कार्यशाला आयोजित, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं की सरकारी खरीद ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही की जाएगी। ताकि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और बिचौलियों की भूमिका न हो, किसानों का इसका सीधा लाभ मिल सकें। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी से कहा राजस्व कर्मी (लेखपाल) द्वारा सम्बन्धित क्रय केन्द्र पर ही किसानों से मिलकर फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) बनवाने का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अंत में कहा गेहूं खरीद के बाद समय पर भुगतान की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाय। 

कार्यशाला में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा केंद्र प्रभारियों को क्रय नीति में किए गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अधिकतम मात्रा में गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। अवगत कराया गया कि जनपद में बोरे की पर्याप्त उपलब्धता है यदि कहीं बोरे की आवश्यकता है तो जिला प्रबंधक मांग पत्र भेजकर प्राप्त कर लें। 

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि गेहूं क्रय अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा केंद्र प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक संचालित होंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है।

बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, AR कोऑपरेटिव श्री प्रकाश उपाध्याय, सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधक, सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी,FCI के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||