जनगणना-2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रशिक्षण आयोजित

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में जनगणना-2027 विषयक पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। 


जनगणना-2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रशिक्षण आयोजित



  • जनगणना विकास योजनाओं की रीढ़ है, इसलिए इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए : DM Chandra Mohan Garg


चंदौली। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में  जनगणना-2027 विषयक पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत डिजिटल (CMMS पोर्टल) तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।




प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 की समयावधि में संबंधित तहसील पर आयोजित किया जा रहा है। स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा। 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे। 

जनगणना-2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रशिक्षण आयोजित

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना-2027 राष्ट्रीय कार्य में सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया है। उन्होने जनपद वासियों से स्व गणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण की अपील किया है। 
प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सैयदराजा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||