एसपी चंदौली द्वारा चौकीदारों को लिया गया साइकिल वितरण

पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन चंदौली में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों को साइकिल का वितरण किया गया। 

एसपी चंदौली द्वारा चौकीदारों को लिया गया साइकिल वितरण

  • चौकीदारों का सशक्तिकरण , जनपद में प्रभावी पुलिसिंग एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन चंदौली में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों को साइकिल का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। तथा सूचना संकलन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है।

एसपी चंदौली द्वारा चौकीदारों को लिया गया साइकिल वितरण
 

साइकिल वितरण से चौकीदारों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी एवं वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रियता के साथ भ्रमण कर सकेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण एवं सूचना संप्रेषण में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, वेदमणि मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||