शहाबगंज की बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास, बोर्ड परीक्षा में लहराया भगवान दास इंटर कॉलेज का परचम

भगवान दास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

शहाबगंज की बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास, बोर्ड परीक्षा में लहराया भगवान दास इंटर कॉलेज का परचम

चंदौली । जनपद के शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र स्थित भगवान दास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 मेधावी छात्रा स्नेहा उपाध्याय ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया, जबकि अमृता मौर्य ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा स्थान हासिल कर सबको गौरवान्वित किया।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशी से झूम उठा। छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में बेटियों की सफलता चर्चा का विषय बनी रही।

विद्यालय के प्रबंधक नागेश यादव ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस शानदार सफलता ने न सिर्फ विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||