उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब गंगा किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला।
चंदौली (उत्तर प्रदेश) से बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब गंगा किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। सुबह-सुबह दौड़ने गए युवकों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मुगलसराय क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप 45 अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. यह कुछ दिन का पुराना लग रहा है। गंगा किनारे रोज की तरह कुछ युवक मॉर्निंग रनिंग के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने रेत पर एक शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पुष्टि हुई कि यह एक अधेड़ व्यक्ति की लाश है, जो पानी से बहकर किनारे आ लगी थी।युवकों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि—
शव दो -चार दिन पुराना हो सकता है.
मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बतया कि शव के पहचान की कोशिश की जा रही है।
हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह—
डूबने से हुई मौत है.या फिर हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया
स्थानीय लोगों में दहशत
घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और उसकी मौत कैसे हुई।

