पौनी गांव में फाइलेरिया जांच कैंप का आयोजन,105 ग्रामीणों के लिए गए सैंपल

सकलडीहा ब्लॉक के ग्राम सभा पौनी में बीती रात फाइलेरिया की आवश्यक जांच की गई ,जिसमें 105 लोगों का सैंपल लिया गया।
  
पौनी गांव में फाइलेरिया जांच कैंप का आयोजन,105 ग्रामीणों के लिए गए सैंपल
  • विशेषज्ञों ने दिए बचाव के सुझाव
चंदौली : सकलडीहा ब्लॉक के ग्राम सभा पौनी में बीती रात बरहनी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रकाश त्यागी के नेतृत्व में फाइलेरिया की आवश्यक जांच कि गई जिसमें 105 लोगों का कैंप के माध्यम से फाइलेरिया की जांच के लिए सैंपल लिया गया और डॉक्टर द्वारा परामर्श दिया गया कि मच्छरदानी का प्रयोग करें और फुल आस्तीन के कपड़े पहने। और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। 

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रकाश त्यागी ने बताया कि फाइलेरिया (हाथीपाँव) की जांच के लिए सबसे प्रमुख तरीका नाइट ब्लड सर्वे (Night Blood Survey) है, जिसमें रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच खून का नमूना लेकर माइक्रोफाइलेरिया (परजीवी) की सूक्ष्मदर्शी से जांच की जाती है। 

इसके अलावा, दिन के समय फाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप (ICT Test) से एंटीजन की जांच और अल्ट्रासोनोग्राफी से जीवित कृमियों का पता लगाया जा सकता है। और उनके सहयोगी लैब टेक्नीशियन शिव शंकर गुप्ता,अभिमन्यु मौर्य, दीपक ,संतोष आशा प्रेमशिला मौर्य गायत्री, जानकी सुपरवाइजर सिया देवी पंचायत सहायक अभिषेक मौर्य की उपस्थिति में कैंप का कार्यक्रम सफल हुआ।

 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||