जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में कृषि विभाग ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026 का पहला चरण शुरू किया है।
![]() |
| जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव |
- जनपद में किसानों को स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पाइरोसिस की दी जा रही जानकारी,30 अप्रैल, 2026 तक चलेगा
चंदौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में कृषि विभाग ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026 का पहला चरण शुरू किया है। यह अभियान 1 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य चूहे और छछँदरों की रोकथाम करना है।
इस चरण के तहत, जनपद की कुल 589 ग्राम पंचायतों में चूहे और छछूदरों के नियंत्रण के लिए प्रचार-प्रसार कार्यक्रम और बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से किसानों और आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।
अभियान का लक्ष्य चूहे और छछूदरों से फैलने वाले जीवाणु जनित संक्रामक रोगों, जैसे स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देना है। जागरूकता गोष्ठियों और बैठकों के जरिए इन बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
चंदौली कृषि विभाग ने किसानों और आम जनमानस से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

.jpeg)
