उत्तर प्रदेश सरकार की खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना अपर्याप्त : अजय राय

मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना ऊट के मुंह में जिरा है उक्त आरोप मजदूर किसान मंच के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने लगाया।

उत्तर प्रदेश सरकार की खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना अपर्याप्त : अजय राय

  • राशि बढ़ाने व ब्लॉक स्तर पर अप्रैल से जून तक प्रशिक्षण प्राप्त अग्निशमन दमकल गाड़ी की व्यवस्था करने के लिए मजदूर किसान मंच द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा 
  •  आगलगी से जनपद के कई जगहों पर किसानों की फसलों की हुई नुकसान पर फायर ब्रिगेड सिस्टम को ठीक करने की आईपीएफ  नेता अजय राय ने उठाई मांग  
 चन्दौली : मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना ऊट के मुंह में जिरा है उक्त आरोप मजदूर किसान मंच के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने लगाया! आज भभौरा के जहानगंज में अगलगी से गेंहू के फसलों की जलने की मुआयना करने व  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता के तहत मिलने वाली योजना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ! 

उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक गेहूं की फसलों की अगलगी से भारी नुकसान होता हैं और इस नुकसान से बचाव के लिए हर ब्लॉक स्तर पर फायर बिग्रेड सिस्टम होनी चाहिए देखा तो यह गया हैं कि फसलों के जल जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती हैं क्योंकि  अग्निशमन दल व दमकल का अभाव रहता हैं और रहता भी हैं तो पहले से मुस्तैद नहीं रहेंतें हैं। 

उन्होंने कहा कि खासकर चकिया का इलाके जंगली  भी हैं और हर साल जंगल में भी आग लगती है लेकिन दमकल विभाग के पास न तो आधुनिक किस्म के अग्नि शामक गाड़ी हैं और न ही बहुत प्रशिक्षण प्राप्त अग्निशमन कर्मचारी हैं! कर्मचारियों में आपदा प्रबंधन की दक्षता का घोर अभाव देखा जाता हैं! 

उन्होंने कहा कि चन्दौली जनपद के कई जगह से फसलों की जलने की खबर आ रही हैं बिजली शार्ट से लेकर अज्ञात  कारण व लोगों की लापरवाही से भी अगलगी की घटना हो रही हैं ऐसे तो सभी किसानों को जिनकी फसल अगलगी से नष्ट हो रही हैं उनके लिए संकट पैदा कर देती है लेकिन खासकर कर उन किसानों की कमर तोड़ देती हैं जिनका सबकुछ स्वाहा हो जाता हैं! अधिया - कुट, पेशबंदी से खेती करतें हैं उनको और संकट झेलना पड़ता हैं एक तो मुआवजा मिलता हैं वह ऊट के मुंह में जीरा की तरह होता हैं! .

मजदूर किसान मंच ने चन्दौली के उन किसानों की तरफ से जिनकी अगलगी से  फसलों की नुकसान हुई हैं मुख्यमंत्री योगी जी से मांग करती हैं कि मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना की राशि बढ़ाई जाए एक हेक्टेयर से 2 हेक्टेयर अर्थात् 2.5 एकड़ से 5 एकड़ तक क्षतिग्रस्त होने की दशा में देय सहायता धनराशि अधिकतम् रू030,000/- यह वास्तविक ऑकलित क्षति जो भी कम हैं । हर ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी जो अग्निशमन कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त हो उसे व्यवस्था करने की गारंटी करें!

 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||