Chandauli News: खोए मोबाइल मिले, चेहरों पर लौटी खुशी, सर्विलांस टीम का सराहनीय कार्य

  • पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-121 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट किये गये बरामद
  • पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा शिविर पुलिस लाईन चन्दौली के नवीन सभागार में 121 गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित
  • बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 36,30,000 रूपये
चंदौली न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय 

 चंदौली एसपी आकाश पटेल द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी  के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।*

मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं सतत प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न स्थानों से खोए/चोरी हुए कुल-121 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया गया। 

आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में शिविर पुलिस लाईन, चन्दौली के नवीन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी अपनें मोबाइल को पाकर प्रसन्न हुए तथा उनके द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी।

कुल बरामदगी –
121 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमत लगभग-36,30,000 रूपये।

थानों का विवरण-
सैयदराजा-03
बबुरी-07
मुग़लसराय-09
धीना-03
चंदौली-21
चकिया-04
चकर्घट्टा-02
नौगढ़-06
सकलडीहा-47
इलिया-02
कंदवा-03
धानापुर-06
सर्विलांस सेल-08 
कुल-121 मोबाइल

CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-121 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट की बरामदगी कर मोबाइल स्वामियों को  वितरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय का वक्तव्य


स्वाट टीम/सर्विलांस टीम प्रभारी
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव 
सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा 
हे0का0 अरविन्द कुमार यादव 
हे0का0 राणाप्रताप सिंह 
हे0का0 रामानन्द यादव  
हे0का0 आशुतोष सिंह 
हे0का0 आनन्द सिंह 
हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव
हे0का0 आदित्य कुमार पांडेय              
हे0का0 मन्टू सिंह 
का0 अजीत सिंह          
का0 मनीष कुमार 
का0 संदीप कुमार 
का0 गणेश तिवारी  
का0 मनोज कुमार यादव