बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने सकलडीहा में एक पत्रकार को खबर प्रकाशित करने पर धमकियां दीं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
- सच दिखाने पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने फोन कर पत्रकार को दी धमकियां और अभद्र भाषा का किया प्रयोग
चंदौली। जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बीजेपी मंडल अध्यक्ष में एक पत्रकार को खबर प्रकाशित करने पर धमकियां दीं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पत्रकार को धमकाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई , पीड़ित पत्रकार सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजेगा।
आप को बता दें कि पत्रकार द्वारा पीड़ित की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद फोन पर आपत्ति जताई। पत्रकार द्वारा बार-बार शालीन भाषा का प्रयोग करने की अपील के बावजूद कथित रूप से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं को भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष बताते हुए पत्रकार को धमकाने का प्रयास किया।
आरोप है कि बातचीत के दौरान कहा कि वह भाजपा का बड़ा नेता है और पत्रकार की दुकान बंद करा देगा। साथ ही अन्य प्रकार की धमकियां भी दी गईं। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
पत्रकार संगठनों ने इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। मीडियाकर्मियों का कहना है कि सच को दबाने और कलम की आवाज को डराने का प्रयास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पत्रकार को धमकाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई , पीड़ित पत्रकार सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजेगा। पत्रकारों ने बताया कि इस मामले को लेकर जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी .

