पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के हरिपाल विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था.
- सही दिशा निर्देशन में किया गया प्रचार रहा प्रभावी
चंदौली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के हरिपाल विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था, विधायक रमेश जायसवाल ने जी तोड़ मेहनत किया दिन-रात एक कर दिया। कल परिणाम आया पश्चिम बंगाल का भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई।
बताते चलें कि हरिपाल विधानसभा के प्रत्याशी को 5960 मतों से विजई घोषित किया गया अभी तक जिस भी प्रदेश में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल गए वहां के प्रत्याशी के साथ-साथ प्रदेश में सरकार भी बनी है इसका उदाहरण है पश्चिम बंगाल के हरिपाल विधानसभा मध्य प्रदेश के शिवपुरी विधानसभा, दिल्ली के शालीमार विधानसभा, बिहार के कहलगांव विधानसभा,और महाराष्ट्र में 13 पार्षद में 11 पार्षद विजई हुए थे।
इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने टेलिफोनिक वार्ता कर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को बधाई दिए।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने हरिपाल विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर पर जाकर जमकर नाच गाना ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया।।

