शनिवार को भाजपा नेताओं के साथ व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर फर्जी ढ़ग से लगाये गये मुकदमे को वापस लेने की मांग किया। दोषी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।
![]() |
| फोटो: सकलडीहा कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर व्यापारियों के साथ पहुंचे भाजपा नेता |
- बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
- पति पत्नी सहित बेटी सहित छह लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा
चन्दौली / सकलडीहा । कस्बा में बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गया। जिसमें एक मां - बेटी सहित अन्य के साथ मारपीट का Video वायरल हुआ। वायरल वीडियों में महिला और बेटी के साथ खुलेआम मारपीट की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने उल्टे पति पत्नी और बेटी सहित 6 के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दिया।
घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश
शनिवार को भाजपा नेताओं के साथ व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर फर्जी ढ़ग से लगाये गये मुकदमे को वापस लेने की मांग किया। दोषी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया। कोतवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। हालाकि वारयल वीडियों की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
सकलडीहा कस्बा में दो परिवार के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद को लेकर कई बार गाली गल्लौज और मारपीट की घटनायें हुई है। बीते 17 मई को सुबह घर से दुकान जाते समय एक पक्ष के लोगों की ओर से कहासुनी होने लगी। देखते देखते दोनों पक्ष में गाली गल्लौज के साथ मारपीट होने लगा। जिसमें कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ पति पत्नी बेटी सहित तीन अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।
आरोप है कि दो लोग मौके पर थे ही नहीं। घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान और जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी और भाजपाई कोतवाली पहुंचकर मामले को पुलिस के सामने रखा।
पुलिस के इस रवैये पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के पहले पूरी तरह से जाँच करनी चाहिए थी, जो अब जाँच की बात कर रही है.

