चंदौली के बरहनी स्थित तम्मागढ़ गांव में आगजनी पीड़ित परिवारों के बीच एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राहत सामग्री वितरित कर मदद का हाथ बढ़ाया।
बरहनी के तम्मागढ़ गांव में पीड़ित परिवारों को बांटी गई जरूरी सामग्री
चंदौली : जिले के बरहनी क्षेत्र स्थित ग्राम सभा तम्मागढ़ में पिछले महीने हुई आगजनी की घटना से प्रभावित अनुसूचित जाति परिवारों के बीच एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई। संगठन के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कपड़े, बच्चों के लिए स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराई।
समस्याओं का लिया जायजा, हर संभव मदद का दिया भरोसा
राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की अन्य समस्याओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों को आवश्यक सलाह देते हुए भविष्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष रामदिलास, अरुण रत्नाकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, जिला पंचायत सदस्य सकलडीहा राकेश राम, जिला पंचायत सदस्य धानापुर गणेश प्रसाद, ज्ञानचंद, सुमन कांत, लल्लन कुमार, रामहरख चौधरी, ओमप्रकाश, नीठोहर सत्यार्थी, लोरिक राम, अशोक कुमार और भाई राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

.jpeg)
