राज्यसभा सांसद साधना सिंह एवं दर्शना सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि "वृक्ष केवल छाया या फल ही नहीं देते, बल्कि ये हमारे जीवन के लिए प्राणवायु प्रदान करते हैं।"
![]() |
| पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" लगाती सांसद साधना सिंह |
- मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने आम जनता से वृक्ष लगाने की अपील की
चंदौली। एक पेड़ मां के नाम जैसे संवेदनशील विषय को जन आंदोलन बनाने वाले प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करती हूं।विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह व दर्शना सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में फलदार आम का वृक्षारोपण करते समय राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह ने भावुक करने वाले शब्दों का प्रयोग किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने वृक्षारोपड़ करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने की अपील करते हुए कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उसकी देखभाल भी करें।
उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं स्वच्छ व समृद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम एक पेड़ मां के नाम पर सभी वृक्षारोपण करें और अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक करें तथा पर्यावरण के महत्व को भी बताएं।
![]() |
| पेड़ लगाती सांसद दर्शना सिंह |
इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं व प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर द्वारा फलदार पौधे लगाए गए।


