ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा मचाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

इनायतपुर गांव का एक युवक एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी से किसी बात को लेकर दुर्व्यवहार करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। 

ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा मचाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा
फोटो: ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा मचाने वाले युवक को साथ ले जाती सकलडीहा पुलिस

  • कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं, अधिकारी और कर्मचारी दहशत में 
चन्दौली : जिले में सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरूवार की दोपहर में इनायतपुर गांव का एक युवक एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी से किसी बात को लेकर दुर्व्यवहार करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। 

इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले गई। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जिसे लेकर अधिकारी और कर्मचारी दहशत में है।

बताया जाता है कि गुरूवार की दोपहर में एक युवक आवास की समस्या को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गया। जबकि उसका ब्लॉक मुख्यालय बरहनी ब्लॉक है। इसके बाद भी युवक एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर कार्य कर रहे एडीओ पंचायत से उलझ पड़ा ।

 उसे बार-बार समझाने के बाद भी युवक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करता रहा । एडीओ पंचायत सकलडीहा ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा जयप्रकाश दूबे और सिपाही रोहित ने उस युवक को पकड़कर थाने ले आई । 

अधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाये जाने की मांग किया है। इस बाबत कोतवाल सकलडीहा ने बताया कि युवक से पूछताथ की जा रही है, आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।