अमरनाथ यात्रा आगामी जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू होने वाला है । इसको लेकर के अमरनाथ यात्रियों में हर्ष है ।
![]() |
| फोटो: जयकारा लगाते हुए सकलडीहा अलीनगर तिराहा से अमरनाथ जाते हुए शिव भक्त |
सकलडीहा : अमरनाथ यात्रा आगामी जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू होने वाला है । इसको लेकर के अमरनाथ यात्रियों में हर्ष है । रविवार को सकलडीहा कस्बा से अमरनाथ दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रियों का जत्था सकलडीहा अलीनगर तिराहे से रवाना हुआ । इस मौके पर भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए शिव भक्त जम्मू के लिए प्रस्थान किया। व्यापार मंडल की ओर से सभी अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया गया।
सकलडीहा से हर वर्ष की भांति अमरनाथ यात्रियों का जत्था अमरनाथ धाम दर्शन पूजन के लिए जाता है । रविवार को संतोष तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में शिव भक्त सकलडीहा से रवाना हुए ।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले शिवभक्तों का मालाफूल पहनाकर स्वागत करते हुए विदाई किया। अमरनाथ यात्रियों का जत्था मुगलसराय से जम्मू के लिये रवाना हुई। जम्मू से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पहलगाम होते हुए बालटाल के रास्ते से अमरनाथ यात्रा में शामिल होगा।
इस मौके पर संतोष तिवारी, मनोज गुप्ता, पवन सिंह राकेश मोदनवाल,अरविंद, संदीप, बल्लू जायसवाल, आशीष जायसवाल, अर्जुन जायसवाल,रामअवतार जायसवाल,सुरेन्द्र जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, उमेश चौरसिया सहित तमाम शिवभक्त मौजूद रहे।

