चंदौली पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की मदद से 111 खोए/चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹35.20 लाख है। वर्ष 2026 में अब तक पुलिस 418 मोबाइल, जिनकी कीमत ₹1.21 करोड़ से अधिक है, उनके स्वामियों को वापस दिला चुकी है।
![]() |
| वाह! चंदौली पुलिस ने लौटाई 111 लोगों की मुस्कान, ₹35 लाख से अधिक के खोए मोबाइल किए वापस |
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं सतत प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न स्थानों से खोए/चोरी हुए कुल-111 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया गया।
आज पुलिस अधीक्षक चन्दौली के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने शिविर पुलिस लाईन चन्दौली के नवीन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी अपनें मोबाइल को पाकर प्रसन्न हुए तथा उनके द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी।
कुल बरामदगी
111 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमत लगभग-35,20,000 रूपये।
थानों का विवरण
बुबरी-9
चकरघट्टा-4
चकिया-7
चन्दौली-12
धीना-8
इलिया-2
कंदवा-7
मुगलसराय-13
नौगढ़ -1
सकलडीहा-31
शहाबगंज -6
सैयदराजा -7
सर्विलांस सेल-4
कुल-111 मोबाइल
इस वर्ष- 1- दिनाँक 03.03.2026 को कुल 75 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 16 लाख रूपये।
2-दिनाँक 20.04.2026 को कुल 121 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 36.30 लाख रूपये।
3-दिनाँक 03.06.2026 को कुल 111 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 33.30 लाख रूपये।
जागरूकता सन्देश-
1.मोबाइल खो जाने पर घबराएं नहीं! तुरंत CEIR पोर्टल पर CEIR की आधिकारिक वेबसाइट www.sancharsaathi.gov.in या ceir.gov.in पर जाएं पर शिकायत दर्ज कराएं*
2.CSC केंद्र, संबंधित पुलिस थाना, या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की मदद लें।*


