निर्धारित समय सारणी के अनुसार विद्यालयों में उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से करे निर्वहन :जिला विद्यालय निरीक्षक

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार द्वारा सकलडीहा इंटर कॉलेज तथा जिला पंचायत बालिका इण्टर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया।

zila-vidyalaya-nirikshak
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के कुशल निर्देशन व शासन के मंशानुरूप शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षकों की ससमय उपस्थित होकर बच्चों को शिक्षा देने के संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार द्वारा सकलडीहा इंटर कॉलेज तथा जिला पंचायत बालिका इण्टर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय सारणी के अनुसार विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर लगभग पचास (50) प्रवक्ता,सहायक अध्यापक,प्रभारी लिपिक तथा परिचारकों से मांगा स्पष्टीकरण।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिवस में जवाब मांगा साथ ही उन्होंने कहा कि जवाब संतोषजनक होना चाहिए वर्ना जब तक जवाब संतोषजनक नहीं होगा तब तक वेतन बाधित रहेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी कॉलेजों में अभियान चलाकर औचक निरीक्षण की कार्यवाही लगातार आगे भी की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुवे कहा कि शासन के मंशानुरूप कार्य न करने या कार्य में लापरवाही करने वाले को किसी भी दशा में माफ़ी नहीं दी जाएगी।