प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में हत्या का प्रयास करने वाली घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया गया।
- हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
- प्रयोग किये गये असलहे व बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद
चन्दौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सदर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-96/2026 धारा- 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 व बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली में वांछित अभियुक्त सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी सहजौर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 44 वर्ष सोमवार को समय करीब 04.21 बजे सहजौर ग्राम से पहले भीखपुर रौना रोड अण्डर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 असलहा व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
28.02.26 को राम प्रसाद यादव पुत्र स्व0 हीरालाल यादव पता मवई कला थाना मुगलसराय जिला चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 28.02.2026 को रात्रि में सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नु सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह व उसके साथ उनके भाई नि0गण सहजौर थाना मुगलसराय द्वारा वादी राम प्रसाद के पुत्र सोनू यादव व उसके भान्जे राकुमार यादव उर्फ गोलू एवं उनके तीन अन्य साथी जिनका नाम कृष्णा यादव ,अक्षय यादव ,प्रमोद कुमार यादव को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था सभी घायल व्यक्तियों को B.H.U ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहा उनका उपचार चल रहा है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 01.03.26 को मु0अ0स0-96/2026 धारा- 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत हुआ ।

