01 पीली धातु के आभूषण, 17 मोबाइल फोन, 23000 रुपया, दो मोटरसाइकिल की बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारी अभिरक्षा में लिया

 मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा 01 पीली धातु के आभूषण, 17 मोबाइल फोन, 23000 रुपया, दो मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.


01 पीली धातु के आभूषण, 17 मोबाइल फोन, 23000 रुपया, दो मोटरसाइकिल की बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारी अभिरक्षा में लिया

 चंदौली : एसपी चन्दौली एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 22.02.2026 को ग्राम हमीदपुर में एक महिला के साथ हुई मोबाइल झपटमारी के घटना में शामिल अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ किसी अन्य घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल एरिया में पराग डेयरी की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ गए है । 


प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस को वीडीए कॉलोनी की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार कई लोग आते दिखे जिन्हे रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया तो अपनी अपनी बाइक मोड़कर पुनः वीडीए कालोनी की तरफ भागने का प्रयास किए कि घबड़ाकर एक बाइक पर सवार गिर गए जिन्हें घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया । 


गिरफ्तार व पुलिस अभिरक्षा में लिये गये पाचों अभियुक्तो से क्रमश: पूछताछ कर जमा तलाशी ली गयी तो ज्ञात हुआ कि 


1-लक्ष्मण पुत्र स्व0 मूलचंद उम्र 24 वर्ष निवासी जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी बताया जिसके जमा तलाशी में कुल 04 एंड्रॉयड फोन, एक कीपैड फोन लावा HERO, 01 हजार रुपए नकद तथा 1 मंगलसूत्र पीली धातु तथा 20 हजार रुपए नकद बरामद हुआ।

2-विशाल उर्फ कतवारू उम्र 22 वर्ष निवासी जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी बताया जिसके जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड फोन, 1 कीपैड मोबाइल व 1000 रुपए नकद बरामद हुआ। 

3- अजय पुत्र सुरेंद्र उम्र 24 वर्ष जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी बताया जिसकी जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 कीपैड मोबाइल फोन नोकिया व 1 हजार रुपए नकद बरामद हुआ। 

4-बाल अपचारी जिसके जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ 

5-बाल अपचारी जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 01 कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। 


अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि चोरी/झपटमारी के कुछ मोबाइल फोन, जेवरात तथा नकदी बरामद 

1-पीली धातु का मंगलसूत्र वजन करीब 44 ग्राम (मोती सहित), एक वन प्लस एंड्रॉयड फोन ,20 हजार रुपए नकद संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 65/26 धारा 305(a),317(2)BNS । 

2-1 एंड्रॉयड मोबाइल मोटोरोला फोन संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 93/26 अन्तर्गत धारा 304(2),317(2) BNS 

3- 3000 रुपए नकदी संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 86/26 धारा 304(2),317(2) BNS । 

अन्य 15 अदद मोबाइल फोन (10 एंड्रॉयड फोन,05 कीपैड फोन) व  घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (एच.एप डिलक्स व  टीवीएस स्पोर्ट ) है को कब्जा पुलिस में लिया गया व उपरोक्त व्यक्ति को उसके अपराध बताकर समय करीब 00.58 बजे रात्रि हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।