सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण यादव और पार्टी जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर डीएम आवास तथा एसपी ऑफिस में जाकर जनता की समस्याओं को लेकर एक पत्रक दिया ।
चंदौली । सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने साथ सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण यादव और जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के साथ जिलाधिकारी आवास तथा पुलिस अधीक्षक ऑफिस में जाकर जनता की समस्याओं को लेकर एक पत्रक दिया ।
पत्रक के माध्यम से चंदौली सांसद ने बताया की जिले में घटित हो रही घटनाओं के बारे में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं है, पुलिस शराब पकड़ती है और छोड़ती है। एक तरफ शराब पकड़ी है तो गाड़ी बदलकर दूसरी तरफ उन शराब तस्करों के यहां माल पहुंच जाता है ऐसी खबरें हमें मिली थी। अब ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक को मैंने पूरी रिपोर्ट मांगा है।
जिलाधिकारी को मैंने पत्रक दिया है। जिसमें यह कहा है कि जिले में धान खरीद मामले में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, कृपया करके हमको पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराए ।सपा के नेताओं का तेवर चढ़ा हुआ था ,क्योंकि दो-तीन दिन पहले मुगलसराय थाना क्षेत्र में सहजौर की घटना में चार यादवों को गोली मारी गई थी। पुलिस अधीक्षक के ऊपर सारे अपराधियों को पकड़ने के लिए सपा का बहुत बड़ा प्रेशर था , जिले में समस्याएं तो है ही विरोधी पक्ष का प्रश्न उठना भी जायज है, इसके लिए सभी अधिकारियों ने स्वीकार भी किया।


.jpeg)