फरार चल रहे आरोपित के घर हुआ नोटिस चस्पा

चौरासी बीएनएसएस से सम्बंधित फरार चल रहे अभियुक्त के घर सोमवार को बलुआ पुलिस ने बिहार में नोटिस चस्पा किया. 


फरार चल रहे आरोपित के घर हुआ नोटिस चस्पा

चहनियां/चंदौली : चौरासी बीएनएसएस से सम्बंधित फरार चल रहे अभियुक्त के घर सोमवार को बलुआ पुलिस ने बिहार में नोटिस चस्पा किया । 21 जनवरी को कोर्ट से हाजिर होने के लिए अभियुक्त को नोटिस चस्पा किया गया था । 

        

बिहार के जनपद कैमूर,थाना दुर्गावती के मंसूरपुर के रहने वाले मुकेश राम पुत्र स्व.बालू राम के खिलाफ बलुआ थाने में 13 अक्टूबर 2024 को चौरासी बीएनएसएस के तहत मु.अ.स.158/2024 धारा 3/ 5 ए/5 बी/8 एक्ट अधिनियम,11   गोवंश अधिनियम,पशु क्रूरता,325 भारतीय न्याय संघीता के तहत मुकदमा पंजीकृत है । इस मामले में दो अभियुक्त पकड़कर जेल भेजे गये थे ।


 तीसरा फरार चल रहा था । 21 जनवरी 2026 को चन्दौली कोर्ट से नोटिस जारी किया गया था । कोर्ट के  निर्देश पर बलुआ थाने के एसआई अमरनाथ साहनी ने अभियुक्त के घर जाकर हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया । सार्वजनिक स्थल पर भी नोटिस चस्पा किया । बताया कि यदि हाजिर नही हुए तो कुर्की की प्रक्रिया होगी ।