चंदौली पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली , मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, मुगलसराय से अलीनगर तक अभियान

' मिशन शक्ति-5.0' के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए एक जनजागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया।
चंदौली पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली , मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, मुगलसराय से अलीनगर तक अभियान

चंदौली :  'मिशन शक्ति-5.0' के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए एक जनजागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया। यह अभियान बासंतिक नवरात्र के अवसर पर 'सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इस क्रम में, सकलडीहा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में मुगलसराय थाने से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली मुगलसराय से शुरू होकर अलीनगर थाने तक पहुंची।

चंदौली पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली , मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, मुगलसराय से अलीनगर तक अभियान

रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। पुलिसकर्मियों ने 'नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन' का संदेश दिया और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी साझा की।

महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल डायल 112, वीमेन पावर लाइन 1090 और एम्बुलेंस सेवा 108 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

चंदौली पुलिस ने दोहराया कि वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेगी। इस अवसर पर मुगलसराय थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी अनिला कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

चंदौली पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली , मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, मुगलसराय से अलीनगर तक अभियान

सकलडीहा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि वसंतिक नवरात्र में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के दूसरे चरण का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला कांस्टेबल, पुरुष कांस्टेबल, डायल 112 के कर्मी और सिविलियन महिलाएं शामिल हैं। रैली का उद्देश्य जनता को यह संदेश देना है कि महिला सुरक्षा यूपी पुलिस और चंदौली पुलिस के लिए सर्वोपरि है, और वे महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।


➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||