जल हमारे जीवन का आधार, इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं: पिंटू पाल

किसान नेता पिन्टू पाल ने बीते 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को लेकर प्रदेशवासियों को महत्व पूर्ण संदेश दिया।
 
जल हमारे जीवन का आधार, इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं: पिंटू पाल

चन्दौली : सकलडीहा क्षेत्र ‌के उकनीबीरमराय गांव निवासी किसान नेता पिन्टू पाल ने बीते 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को लेकर प्रदेशवासियों को महत्व पूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए जल का संरक्षण करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 

किसान नेता पिंटू पाल ने लोगों से आह्वावहन करते हुए कहां की प्रत्येक व्यक्ति को जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। जलस्तर ग्रामीण और पहाड़ी एरिया में नीचे गिरता जा रहा है। यह मानव जीवन के लिए खतरे की निसानी है। जल संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं है। बल्कि यह एक निरंतर चलने की जरूरत है। 

सभी देशवासियों से अपील की है कि अपने दैनिक जीवन में जल बचाने की आदत अपनाएं और इस दिशा में सक्रिय योगदान देने की जरूरत है।

 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट Chandauli News Print  | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/  लिख कर सर्च करें ||