चंदौली में 01 करोड़ 65 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

अलीनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक वाहन में लकड़ी के बुरादे के बीच में छिपाकर ले जाये जा रहे 932 पेटी में कुल 9032 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 



  • चन्दौली पुलिस का शराब तस्करी पर कडा प्रहार, 01 ट्रक अवैध शराब के साथ 01 शातिर अन्तर्राज्यीय तस्कर किया गया गिरफ्तार"

 चंदौली न्यूज प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी थानाध्यक्ष शरद गुप्ता थाना अलीनगर, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व मना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 28.04.2026 को प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर वाराणसी से चन्दौली जाने वाले मार्ग पर आने वाली गाडियों की चेंकिंग के दौरान सिंधीताली पुल के पास ट्रक को रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से ट्रक की स्पीड बढ़ाकर पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए घेराबन्दी कर ट्रक वाहन को रोक लिया गया। 

उक्त ट्रक वाहन सं0 RJ14GN7944 को चेक किया गया तो लकड़ी के बुरादे के बीच में छिपाकर अवैध अंग्रेजी शराब की मात्रा क्रमश:
किंग फिसर प्रत्येक मात्रा 500 ML की 250 पेटी, 
राँयल स्टेग प्रत्येक बोतक की मात्रा 180 ML की 148 पेटी, 
राँयल स्टेग प्रत्येक की मात्रा 750 ML की 99 पेटी, 
राँयल स्टेग प्रत्येक बोतल की मात्रा 375 ML कुल 89 पेटी, 
इम्प्रिरियल ब्लू प्रत्येक बोतल की मात्रा 750 mL कुल 150 पेटी 
इम्प्रिरियल ब्लू प्रत्येक बोतल की मात्रा 180 ML कुल 149 पेटी, 
आल सीजन प्रत्येक की मात्रा 750 ML कुल 47 पेटी सहित कुल 932 पेटी में 9031.085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । 



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1. जगदीश लोहार पुत्र नारायण लोहान निवासी श्रीनाथ कालोनी ए नाथद्वारा थाना नाथद्वारा जिला राजसमन्द राजस्थान उम्र करीब 34 वर्ष के रुप में हुई। बरामद बोतलो के चेक किया गया तो प्रत्येक बोतल पर फार सेल इन पंजाब ओनली तथा प्रत्येक बोतल का स्कैनर खुरच दिया गया है ।  

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 260/26 धारा- 109(1)/318(4)/319(2) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम  थाना अलीनगर जनपद चन्दौली में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त से पुलिस टीम पर चढ़ाने के सम्बन्ध में  गया तो बताया कि उसे किसी भी कीमत पर अवैध अग्रेजी शराब से भरी ट्रक को बिहार पहुचाना था, जिसके लिए उसको अच्छी रकम मिलती है । बिहार में शराब पर बन्दी है इसलिए वह पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर ऊंचे दामो पर बेचता है। जिससे उन्हें काफी मुनाफा होता है, इस धन्धे में होने वाली कमाई से वह अपने परिवार का भरण पोषण करते है। इसलिए उसके द्वारा ट्रक को पुलिस टीम के ऊपर चढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया गया । 




पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं. 260/26 धारा- 109(1)/318(4)/319(2) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम  थाना अलीनगर जनपद चन्दौली थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
(गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।)


विवरण बरामदगी

किंग फिसर प्रत्येक मात्रा 500 ML की 250 पेटी 
राँयल स्टेग प्रत्येक बोतक की मात्रा 180 ML की 148 पेटी 
राँयल स्टेग प्रत्येक की मात्रा 750 ML की 99 पेटी, 
राँयल स्टेग प्रत्येक बोतल की मात्रा 375 ML कुल 89 पेटी, 
इम्प्रिरियल ब्लू प्रत्येक बोतल की मात्रा 750 mL कुल 150 पेटी 
इम्प्रिरियल ब्लू प्रत्येक बोतल की मात्रा 180 mL कुल 149 पेटी 
आल सीजन प्रत्येक की मात्रा 750 ML कुल 47 पेटी कुल 932 पेटी में 9031.085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,65,00,000/- रूपये* 

गिरफ्तारी व बरामदगी  में शामिल पुलिस टीम 

1.शरद गुप्ता प्रभारी थानाध्यक्ष थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
2.उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलूमील थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौली थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
4.उ0नि0 सतीश कुमार सिंह चौकी प्रभारी जफरपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
5.उ0नि0 राम सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
6.हे0का0 इन्द्रजीत यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
7.हे0का0 प्रदुम्न द्विवेदी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
8.रि0का0 सौरभ यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

स्वाट/सर्विलांस टीम-
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव 
उ0नि0 आशीष मिश्रा प्रभारी सर्विलांस टीम
हे0का0 राणा प्रताप सिंह
हे0का0 आनन्द सिंह
हे0क0 रामानन्द यादव
हे0का0 अरविन्द भारद्वाज
हे0का0 आशुतोष सिंह
हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
का0 मनोज कुमार
का0 नीरज मिश्रा
का0 मनीष कुमार
का0 संदीप कुमारशामिल रहे |
" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.हमें Google में खोजने के लिए https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||