यातायात के सुगम करने के लिए सिक्स लेन और फोर लेन के बहस में गायब हो गया व्यापारियों का रोजगार : अजय राय

ओवरब्रिज बनाकर बचाया जा सकता था व्यापारियों का रोजगार, रेलवे लाइन पर बनी ओवरब्रिज का चौड़ीकरण नहीं होती हैं तो जाम की समस्या बनी रहेंगी.

यातायात के सुगम करने के लिए सिक्स लेन और फोर लेन के बहस में  गायब हो गया व्यापारियों  का रोजगार : अजय राय

  •  एआईपीएफ नेता अजय राय ने छोटे छोटे दुकानदारों के रोजगार  के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की उठाई मांग

 चंदौली : मुगलसराय में यातायात की सुगम व्यवस्था देने के नाम पर लम्बे  समय से व्यापार कर रहें लोगों के दुकान ध्वस्त कर उनके रोजगार को तबाह व बर्बाद करने पर एआईपीएफ राष्ट्रीय फ्रंट कमेटी सदस्य अजय राय ने तिखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओवरब्रिज बनाकर उनके दुकान को बचाया जा सकता था  ! 

लेकिन सिक्स लेन और फोर लेन की बहस में व्यापारियों की मुख्य समस्या दुकान पर बुलडोजर चलने  पर रोजगार नष्ट होने की समस्या गायब हो गयी ताज्जुब तो यह हो रहा था कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता फीता लेकर सड़क नाप रहें थे वहीं यह भी लोगों के जेहन में हैं कि आवागमन के सुगम करने  के नाम पर सड़क तोड़ कर दुकानों पर बुलडोजर चलाकर व्यापारियों का रोजगार चौपट किया जा रहा है वहीं रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ीकरण नहीं किया गया तो जाम की समस्या बनी रहेंगी ! 

 आवागमन सुगम करने के नाम पर जब व्यापारियों के दुकान पर बुलडोजर चलाकर उनके रोजगार को चौपट किया जा रहा हैं वैसे समय पर मुगलसराय जनप्रतिनिधि का गायब होना भी भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों को उजागर करता हैं ! रेलवे खुश हैं कि हमारी जमीन खाली हो गयी , कुछ लोग खुश हैं कि सपा कार्यालय व मस्जिद पर बुलडोजर चला और कुछ लोग खुश हैं कि मंदिर हट रहा हैं लेकिन कोई यह नहीं सोच रहा हैं कि यह बुलडोजर दुकान पर नहीं व्यापारी के रोजगार पर चल रहा हैं !

 बिना व्यापारियों की रोजगार की व्यवस्था किए दुकान पर बुलडोजर चलाकर व्यापारियों के रोजगार को नष्ट करना गलत हैं ! अभी भी सरकार और नगर पालिका काम्प्लेक्स बनाकर छोटे दुकानदारों के लिए रोजगार की व्यवस्था कर सकता हैं ! जब दुकान पर बुलडोजर चलाकर व्यापारियों का रोजगार आवागमन सुगम बनाने की नाम पर किया गया है तो रेलवे ओवरब्रिज पर जाम तो लगेंगी तो उसका भी चौड़ीकरण किया जाए और सड़क निर्माण की गुणवत्ता सही किया जाए !


" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.हमें Google में खोजने के लिए https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||