सपने देखना आसान है लेकिन उसको पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत पड़ती है। समय और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना पड़ता है।
जिलाधिकारी चंदौली ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह के द्वारा भिक्षाटन से जुटाए गई राशि 11 000 रेखा बिंद को पुरस्कार देते हुए कही।
चंदौली। सपने देखना आसान है लेकिन उसको पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत पड़ती है। समय और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना पड़ता है। उक्त बातें जिलाधिकारी चंदौली ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह के द्वारा भिक्षाटन से जुटाए गई राशि 11 000 रेखा बिंद को पुरस्कार देते हुए कहा ।
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में रेखा बिंद ने जिला चंदौली में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और उत्तर प्रदेश में 14वां रैंक में आने के बाद गरीब लड़कियों को सहायता देने वाले समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने इस गरीब परिवार का चयन किया और भिक्षाटन के लिए सूर्य हॉस्पिटल के डायरेक्टर के सामने अपनी बात रखी जिसमें सूर्य हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने सही दिशा निर्देशन के साथ सच्ची नियत को देखते हुए लड़की को नाम लिखवाने के लिए अच्छे विद्यालय में पढ़ने के लिए दुर्गेश सिंह का समर्थन किया दुर्गेश सिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से रेखा बिंद को उनके पिता के साथ राशि को दिया तथा
उन्होंने रेखा को बताया की बेटी आपका सपना आईएएस बनने का है बेशक आप सपने देखो लेकिन उससे पहले सही रास्ते पर चलने का काम करो सही दिशा निर्देशन के सानिध्य में रहकर आप अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ो कठिन रास्ता है इसके लिए आपको सहयोग की जरूरत होगी परिश्रम आपको करना है सहयोगी टीम आपके सहयोग दे सकता है लेकिन परिश्रम करना तो आप को ही है।
सही ट्रैक पर चलने के दिशा निर्देशन में अगर आप पढ़ाई करोगी तो निःसंदेह आपको अपने लक्ष्य पर जाने में कोई रोक नहीं सकता है हमारी शुभकामनाएं हैं आपके साथ सूर्य हॉस्पिटल के डॉक्टर साहब से पूरी बातचीत होने के बाद जिलाधिकारी ने धन्यवाद किया। गरीब लड़कियों के होठों पर मुस्कान लाने के लिए दुर्गेश सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।


