कन्दवा पुलिस द्वारा एक वाहन महिन्द्रा पिकअप से 12 राशि गोवंश की बरामद करते हुए 01 अभियुक्त की गिरफ्तार किया गया।
- चन्दौली पुलिस द्वारा गोतस्करी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी
चंदौली न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल थाना कन्दवा के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बरहनी पुलिस चौकी रामपुर रोड से 100 मीटर गेहूँ के खेत के पास से एक वाहन वाहन महिन्द्रा पिकअप बिना नम्बर प्लेट में से 12 राशि गोवंश जिंदा (11राशि गाय 01 राशि बछडा ) को लादकर बिहार ले जाते समय बरामद कर 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेन्द्र यादव पुत्र बेचन सिंह यादव नि0 ग्राम महदेवा अमिलाई थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 109 (1) बी.एन.एस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ग्राम नादी थाना बलुआ से 11 गाय व 1 बछड़ा लादकर कल्याणपुर बिहार जा रहा था कि ककरैत बार्डर पर पुलिस वालों को देखकर उसने गाडी घूमा कर फिर तलाशपुर की तरफ होते हुए सैयदराजा रोड पर भागना चाहा कि रामपुर पुलिस चौकी के पास ट्रक का जाम देखकर वह गाड़ी रोककर गाड़ी से उतरकर भाग रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
शैलेन्द्र यादव पुत्र बेचन सिंह यादव नि0 ग्राम महदेवा अमिलाई थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 21 वर्ष
गिरफ्तारी बरामदगी का दिनाँक समय व स्थान-
आज दिनाँक 12.04.2026 को समय करीब 06.55 बजे
ग्राम बरहनी पुलिस चौकी रामपुर रोड से 100 मीटर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 64/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
बरामदगी का विवरण-
एक वाहन महिन्द्रा पिकअप बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0 MA1UV2CVXS6A14267 व इंजन नं0 CVR6L39086 (207 एम.वी एक्ट में सीज)
12 राशि गोवंश
गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम-में
1-थानाध्यक्ष राजीव मल्ल थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
2- चौकी प्रभारी विजय कुमार राय चौकी रामपुर थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
3.हे0का0 भरत सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
4- का0 राकेश यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
5-का0 लक्ष्मण प्रसाद थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
6- का0 अजय कुमार थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
7- का0 घीरज कुमार वर्मा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
8- का0 शंकर जी प्रसाद थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
9- का0 सुधीर यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली शामिल रहे |

