जनपद के धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में स्थापित डा.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने 11/12की रात में क्षतिग्रस्त कर दी।
- सुबह ग्रामीण मूर्ति टूटी देख उग्र हो गये थे
- प्रभारी निरीक्षक धीना दिलीप श्रीवास्तव ने नयी मूर्ति लगवाने और अराजक तत्वों को पता कर गिरफ्तारी करने का वादा किये जाने के बाद ग्रामीण मानें |
चंदौली न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय |
जनपद के धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में स्थापित डा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने 11/12की रात में क्षतिग्रस्त कर दी।सुबह गांव के लोग टहलने निकले थे तो देखा।प्रतिमा क्षति ग्रस्त खबर मौके पर टहलने वालों ने दी।खबर सुनते ही गांव के लोग भारी संख्या में इकट्ठा होकर हल्ला गुल्ला,शोर शराबा मचाने लगे।
मौके पर स्थित लोगों द्वारा धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव को फोन पर सूचना दी गई।सूचना पाते ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में लग गए।देखते ही देखते नायब तहसीलदार सकलडीहा दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंच कर लोगों को नई मूर्ति लगवाते हुए शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने पर आम सहमति बनाई गई।
![]() |
| मौके पर ग्रामीण व धीना पुलिस |
मौके पर मनोज सिंह काका,अन्नू सिंह,सुशील सिंह जनौली,ग्राम प्रधान मुन्ना राम,शिवदयाल राम, दीनानाथ,इंदल यादव, सिरी राम,राजूराम,बलवंत राम,कृपा राम,ललचू,रामशीष अंजनी देवी,शिवशंकर,सोनू,मोनू,सूरज राम,शिवा,मनजीत आदि रहें।


