चन्दौली (यूपी) : जनपद चन्दौली में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना बबुरी और थाना मुगलसराय पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 111.900 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
1. थाना बबुरी: छत्तीसगढ़ से आ रही गांजे की खेप पकड़ी
थाना बबुरी और स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अशोक इंटर कॉलेज (नहर पुलिया) के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ नंबर की एक पुरानी महिंद्रा पिकअप (CG10C3922) को संदिग्ध पाया गया।
बरामदगी: पिकअप की तलाशी लेने पर कार्टूनों के नीचे छिपाई गई 4 बोरियों में कुल 103.400 किग्रा अवैध गांजा (100 पैकेट) बरामद हुआ।
गिरफ्तार तस्कर: 1. शत्रुघन चौहान (37 वर्ष, रायगढ़, छत्तीसगढ़) 2. शिवप्रधान (40 वर्ष, रायगढ़, छत्तीसगढ़)
पूछताछ का खुलासा: आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर गांजा लाकर मिर्जापुर और वाराणसी के जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचते थे ,
2. थाना मुगलसराय: अर्टिगा कार से गांजा तस्करी, महिला समेत 3 गिरफ्तार
दूसरी ओर, मुगलसराय पुलिस ने जीटी रोड पर मेडविन हॉस्पिटल के सामने चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार (MH01BY2330) को रोका। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
बरामदगी: कार से 8.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त: 1. हेमन्त कुमार सरोज (प्रतापगढ़) 2. राहुल तिवारी (बक्सर, बिहार) - पूर्व में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी 3. मन्जू देवी (गया, बिहार)
तस्करी का रूट: पूछताछ में पता चला कि ये लोग उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में फुटकर में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
पुलिस टीम और विधिक कार्रवाई
SP Akash Patel ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बबुरी पुलिस ने मु0अ0सं0 44/2026 और मुगलसराय पुलिस ने मु0अ0सं0 183/2026 के तहत NDPS एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।
इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बबुरी विनोद कुमार मिश्र और प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम ने किया।


