मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव उर्फ मिंटू सिंह को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद सकलडीहा में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

जनपद मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ मिंटू सिंह को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद जनपद चंदौली में सकलडीहा के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्यक्त किया है ।

मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव उर्फ मिंटू सिंह को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद सकलडीहा में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

  • शोक संवेदना के बाद बिगड़ा तहसील का माहौल, एसडीएम को दिया गया ज्ञापन 

चंदौली। जनपद मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ मिंटू सिंह को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद जनपद चंदौली में सकलडीहा के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्यक्त किया है । डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने एक आपात बैठक बुलाकर अधिवक्ताओं को मिर्जापुर में हुई घटना का वीडियो देखाकर शोक संवेदना के बाद क्रोधित हो गए.

 उन्होंने कहा कि साफ-साफ दिखाई दे रहा था कि अधिवक्ता को गोली मारने वाला दो बदमाश आए गोली मार कर चले गए यह निरंकुश सरकार अपने को कानून का रक्षक मान रही है और कड़ी व्यवस्था की जिम्मेवारी ले रही है।

 अधिवक्ताओं के पास तो कोई अधिकार नहीं है हथियार रखने का, अपनी सुरक्षा के लिए तहसील में बेखौफ आते हैं जिला न्यायालय पर बेखौफ जाते हैं लेकिन हम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी कौन लेगा। क्या इसी तरह से बदमाश आएंगे और गोली मार कर बेखौफ चले जाएंगे।हम लोगों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है इसकी जिम्मेदारी क्या योगी सरकार लेगी अगर नहीं लेगी तो पद से इस्तीफा दे नहीं तो स्वर्गीय राजीव सिंह के हत्यारे को तत्काल फांसी दिया जाए अब इसमें उन बदमाशों को न्यायालय से जमानत की कोई बात नहीं होगी।

मुकदमा चलने की कोई बात नहीं होगी ।क्योंकि साक्ष्य सबूत वीडियो क्लिप से साफ दिखाई दे रहा है। सकलडीहा तहसील के सारे अधिवक्ताओं ने उनका समर्थन किया और स्वर्गीय राजीव सिंह को 1 मिनट मौन रहकर शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की मृतक आत्मा को शांति मिले।उसके बाद मोबाइल पर वीडियो वायरल की बात लोगों के सामने रखते ही तहसील का माहौल गर्म हो गया।  

क्रोधित होकर सभी अधिवक्ता तहसील सकलडीहा के गेट तक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हत्यारों  को फांसी दो के नारे लगाते हुए गेट पर आकर प्रदर्शन किया तथा मिर्जापुर के अधिवक्ताओं को हिदायत देते हुए कहा गया कि अगर जो जमानत अधिवक्ता करवाइए उसको भी उसका हश्र इस तरह से होगा यह मानकर अधिवक्ता जमानत करवाए तथा अपनी आईडी जमा करें उनके फाइल में। इसके बाद सभी अधिवक्ता उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को ज्ञापन देने के लिए ऑफिस में गए। ज्ञापन के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के साथ सकलडीहा बार एसोसिएशन के भी पदाधिकारी और अधिवक्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||