चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम ट्रक से टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत, बुलेट बाइक के उड़े परखच्चे

चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र में फतेहपुर के पास भीषण सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। डीसीएम ट्रक और बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल  पूर्व सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम ट्रक से टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत, बुलेट बाइक के उड़े परखच्चे

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। घटना शहाबगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास की है, जहां डीसीएम ट्रक और बुलेट बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम ट्रक बेड (फर्नीचर) लादकर चंदौली से चकिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक फतेहपुर गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही बुलेट बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।

चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम ट्रक से टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत, बुलेट बाइक के उड़े परखच्चे

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल पूर्व सैनिक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजेश यादव (45 वर्ष) निवासी मोहम्मदपुर कैथवलिया, सदर कोतवाली क्षेत्र,गाजीपुरके रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेश यादव सेना से रिटायर होने के बाद वर्तमान में नौगढ़ क्षेत्र में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। रविवार सुबह ड्यूटी समाप्त कर वे अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल डीसीएम ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||