कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण से ग्रामीण किशोरियों को मिली नई दिशा

अमर ज्योति सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण अंचल की किशोरियों के लिए करियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण से ग्रामीण किशोरियों को मिली नई दिशा

चंदौली :  सकलडीहा विकासखंड खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण अंचल की किशोरियों के लिए करियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना, उनके कौशल का विकास करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।



कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा सही लक्ष्य निर्धारण के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रमुख प्रशिक्षकों में अरुण रत्नाकर, अजय यादव, श्रीमती अर्चना दुबे एवं सोनू पटेल (कैरियर काउंसलर) शामिल रहे। प्रशिक्षकों ने किशोरियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चयन करने हेतु मार्गदर्शन दिया तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण से ग्रामीण किशोरियों को मिली नई दिशा

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर प्रयास और लगन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया गया।




इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रेम चंद, कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर आकाश मौर्य, महिला समन्वयक काजल, सांभा यादव, कविता गुप्ता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||