एसपी चन्दौली द्वारा थाना बबुरी का किया गया वार्षिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शनिवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा थाना बबुरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। 


एसपी चन्दौली द्वारा थाना बबुरी का किया गया वार्षिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एसपी चन्दौली द्वारा थाना बबुरी का किया गया वार्षिक निरीक्षण;

चंदौली न्यूज़ प्रिंट / ब्यूरो चीफ दिवाकर राय 

शनिवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा थाना बबुरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रों की स्थिति और जन-सुनवाई की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

ये रहे एसपी के निरीक्षण के मुख्य बिन्दु

1.अभिलेखों एवं कार्यालय का अवलोकन:
थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और ग्राम अपराध रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने प्रविष्टियों को अद्यतन (Update) रखने और पत्रावलियों के व्यवस्थित रख-रखाव हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

2.शस्त्रागार एवं मालखाना:
शस्त्रागार के निरीक्षण में शस्त्रों की साफ-सफाई और उनके क्रियान्वयन को परखा गया। मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा वर्षों से लंबित पड़े माल के नियमानुसार विधिक निस्तारण हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

एसपी चन्दौली द्वारा थाना बबुरी का किया गया वार्षिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
 थाना बबुरी का किया गया निरीक्षण

3.CCTNS एवं तकनीकी दक्षता:
CCTNS कार्यालय में ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की गति और साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध और त्रुटिहीन होनी चाहिए।

4.बैरक, मेस एवं स्वच्छता:
पुलिस कर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने थाना परिसर, पुलिस बैरक और भोजनालय (मेस) का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस में पौष्टिक भोजन और परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

5.यक्ष ऐप की समीक्षा-
डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। 
सभी बीट अधिकारी यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करें।
संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों एवं सत्यापन की कार्यवाही समय से ऐप पर अपडेट की जाए।
डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई व्यवस्था, अपराध की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी चन्दौली द्वारा थाना बबुरी का किया गया वार्षिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

जन-सुनवाई: थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की बात को अत्यंत संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुना जाए। समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु संचालित 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत बीट पुलिस अधिकारियों को गांव-गांव जाकर संवाद करने और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण: क्षेत्र में रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी को प्रभावी बनाने, वांछित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

Cyber Security: वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आम जनमानस को जागरूक करने और प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह और थाना प्रभारी बबुरी सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||