चंदौली न्यूज़: जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” आयोजित, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

शासन के निर्देशों के तहत जनपद में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले “थाना समाधान दिवस” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को सभी थानों पर जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ।

चंदौली न्यूज़: जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” आयोजित, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
थाना समाधान दिवस

चंदौली न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 शासन के निर्देशों के तहत जनपद में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले “थाना समाधान दिवस” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को सभी थानों पर जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।

थाना बबुरी में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना चंदौली, क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा थाना चकिया और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा संबंधित थानों पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया। कुछ मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच की और कार्रवाई सुनिश्चित की।

चंदौली न्यूज़: जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” आयोजित, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
जनसुनवाई कार्यक्रम

समाधान दिवस के तहत सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में रिपोर्ट तैयार की गई और हस्ताक्षर कराए गए। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि हर शिकायत का प्रभावी और निष्पक्ष निस्तारण हो।

आंकड़ों पर एक नजर:
कुल प्राप्त शिकायतें: 66
राजस्व से संबंधित मामले: 48
पुलिस से संबंधित मामले: 18
मौके पर निस्तारित मामले: 03 (पुलिस)
लंबित मामले:63

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की जाए।

" PNP Network"  के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें, हमें Google में खोजने के लिए  https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||