एसपी चन्दौली आकाश पटेल द्वारा कार्य के प्रति घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में उप-निरीक्षक (SI) प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है ।
चन्दौली न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ चंदौली |
एसपी चन्दौली आकाश पटेल द्वारा कार्य के प्रति घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में उप-निरीक्षक (SI) प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है ।
एक आवेदक द्वारा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक के समक्ष जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनके पिता के साथ पिछले माह थाना मुगलसराय क्षेत्र में मार पीट की घटना हुई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हैं परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
प्रकरण में थाने से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ज्ञात हुआ कि आवेदक के पिता पर 28 मार्च 2026 को हमला हुआ था जिसमें वह अभी तक वाराणसी में उपचाररत है। आख्या से यह भी स्पष्ट हुआ कि मज़रूब के सिर में गंभीर चोट आयी हैं और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। किन्तु इसके बाद भी विवेचक द्वारा अभी तक अभियोग में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी नहीं की गई।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उक्त विवेचक को निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध जांच प्रचलित की गई है। सभी थानाध्यक्षों को पुनः निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकरण में धाराओं का न्यूनीकरण स्वीकार्य नहीं है। ऐसा तथ्य संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

