पूर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक कर थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था.
- मुगलसराय क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, पंजीकृत किया गया अभियोग
चंदौली न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुगलसराय क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है।
ज्ञात हो कि पूर्व में पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 13.04.2026 को थानाध्यक्ष मुगलसराय के नेतृत्व में थाना मुगलसराय द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जीटी रोड, मस्तलाज गली के पास चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से ठेला लगाकर गन्ने का रस बेचते हुए पाया गया।
उक्त व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी तथा सड़क दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। पूर्व में समझाने के बावजूद इनके द्वारा पुनः वही कृत्य किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए—अशोक लाल निगम पुत्र स्व० मोहन लाल, निवासी ग्राम डिग्धी, थाना व जनपद चन्दौली (उम्र 55 वर्ष) व सरफिदा पुत्र आशिक, निवासी ग्राम डिग्धी, थाना व जनपद चन्दौली (उम्र 21 वर्ष) को दिनांक 13.04.2026 को समय करीब 15:00 बजे गिरफ्तार कर बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1.मु0अ0सं0- 168/2026 धारा 125 भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
नाम पता अभियुक्तगण
1.अशोक लाल निगम पुत्र स्व० मोहन लाल, निवासी ग्राम डिग्धी, थाना व जनपद चन्दौली (उम्र 55 वर्ष)
2. सरफिदा पुत्र आशिक, निवासी ग्राम डिग्धी, थाना व जनपद चन्दौली (उम्र 21 वर्ष)
विवरण बरामदगी
02 ठेला (गन्ने का रस मशीन सहित)
गन्ना का रस निकालने की अन्य सामग्री।
इस कार्यवाही से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि जनपद चन्दौली पुलिस केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन में विश्वास रखती है। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए कठोर कदम उठाए जाएंगे।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, यातायात व्यवस्था को बाधित न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के लिए निकटतम थाना या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2.उ0नि0 विजय राज चौकी प्रभारी कस्बा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 विरेन्द्र सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
4.हे0का0 भूपेश कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

